जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा वरीय अधिकारियों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित द्वितीय चरण के शिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में जिले के लिए चयनित प्रारम्भिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 2077 अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के माध्यम से किया गया।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक तथा वरीय अधिकारियों ने इंदिरा गांधी स्टेडियम पूर्णिया में बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित द्वितीय चरण के शिक्षकों की नियुक्ति पत्र वितरण समारोह

में जिले के लिए चयनित प्रारम्भिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के 2077 अध्यापकों को औपबंधिक नियुक्ति पत्र का वितरण जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों के माध्यम से किया गया।

राज्य का ऐतिहासिक गॉधी मैदान पटना से आयोजित मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री बिहार और विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री बिहार एवं अन्य मंत्रियों के द्वारा 25 हजार शिक्षकों का नियुक्ति पत्र वितरण किया गया।

शिक्षक के द्वितीय चरण मे बिहार राज्य में 96 हजार 823 शिक्षकों को आज नियुक्ति पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री बिहार के संदेश का लाईव टेलीकास्ट कराया गया।

समारोह स्थल पर नव नियुक्त शिक्षकों ने अनुशासनबद्ध होकर अपना नियुक्ति पत्र प्राप्त किया और माननीय मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

आज नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर पूर्णिया ,

वरीय उपसमाहर्ता सह प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा डैजी रानी,जिला शिक्षा पदाधिकारी,जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारिगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *