भ्रष्टाचार और वंशवाद के पोषक इंडी गठबंधन के नेताओं की 5वीं बैठक में भी एक दूसरे को ठगने की कवायद–विजय कुमार सिन्हा।

भ्रष्टाचार और वंशवाद के पोषक इंडी गठबंधन के नेताओं की 5वीं बैठक में भी एक दूसरे को ठगने की कवायद–विजय कुमार सिन्हा।

जदयू के नेता ने कैमरा पर खुद कबूल किया गठबंधन में प्रगति नहीं होने की बात।

प्रधानमंत्री का सपना दिखाकर बिहार को अराजकता में पहुंचाना बिहारियों का अपमान।

दबाव औऱ सौदेबाजी की राजनीति के बड़े नायक कौन, समय करेगा तय,

सत्ता में रहकर बिहार की जनता की गाढ़ी कमाई लूटने औऱ भ्रष्टाचार को पोषित करने के लिये राजद-कांग्रेस अपनी जुगाड़ में।

13 जनवरी 2024

बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष श्री विजय कुमार सिन्हा ने इंडी गठबंधन की 5वीं बैठक पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि भ्रष्टाचार और वंशवाद के पोषक इंडी गठबंधन के नेताओं ने इस बैठक में भी एक दूसरे को ठगने की कवायद की है।

श्री सिन्हा ने कहा कि पिछले 8 महीनों से देश की जनता इन नेताओं के नाटक को देख रही है। खुद जदयू के नेता ने बयान देकर कबूल किया है कि इंडी गठबंधन की जून 2023 में प्रथम बैठक में गठबंधन की जो स्थिति थी वही स्थिति 8 महीनों बाद आज भी है। उनके अनुसार अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है।

श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री का सपना दिखाकर बिहार को अराजकता में धकेल दिया गया।यह बिहारियों का अपमान है।कांग्रेस खुद इंडी गठबंधन का सर्वेसर्वा बन गयी।सीट की संख्या, संयोजक और प्रधानमंत्री चेहरा के नाम पर इंडी गठबंधन में काफी दिनों से घमासान जारी है। बिहार,बंगाल, पंजाब, दिल्ली, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश सहित सभी राज्यों में सीटों की शेयरिंग में विवाद जारी है। ये कांग्रेस के नेतृत्व में बैठक करते हैं परन्तु उसे सीट देने में आनाकानी करते हैं। कांग्रेस भी क्षेत्रीय दलों को औकात में रखना चाहती है। कांग्रेस और लालू जी मिलकर बिहारियों को अपमानित करने का खेल कर रहे हैं।

श्री सिन्हा ने कहा कि सत्ता में रहकर राजद कांग्रेस जनता की गाढ़ी कमाई लूटने के जुगाड़ में है।भ्रष्टाचार औऱ लूट के लिए ही इन्हें कुर्सी चाहिए।नीतीश जी अथवा एन.डी.ए के अन्य पुराने साथी को ये कितना भी आयात कर लें परिणाम असफलता ही मिलेगा। इनके पास पी.एम के लिए अपना उम्मीदवार नहीं है। एन.डी.ए गठबंधन के दलों के लिए राष्ट्रवाद और देश हित ही सर्वोपरि है।

श्री सिन्हा ने कहा कि देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव में इंडी का सूपड़ा साफ़ कर देगी। आदरणीय नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *