एक दिन पूर्व हुए मामूली विवाद को लेकर प्राइवेट गार्ड को मारी चाकू

आरा में एक दिन पूर्व हुए मामूली विवाद को लेकर प्राइवेट गार्ड को मारी चाकू

रिपोर्ट आकाश कुमार बिहार के आरा से

शहर के टाउन थाना क्षेत्र के रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के समीप शनिवार की सुबह अज्ञात यवको द्वारा एक प्राइवेट गार्ड को चाकू मार दी। जख्मी गार्ड को चाकू पेट में मारी गई है। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी गॉर्ड मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पीरौटा गांव निवासी लच्छू राम सिंह का 42 वर्षीय पुत्र शिव कुमार सिंह है वह पेशे से प्राइवेट गार्ड है एवं के.जी.रोड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा में गार्ड का काम करता है।

इधर गॉर्ड शिव कुमार सिंह ने बताया कि के.जी रोड में एक कोचिंग है। जिसके कुछ बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। झगड़े के दौरान वे सभी बैंक में भी प्रवेश कर गए। इसके बाद बैंक कर्मी एवं उसके द्वारा उन लोगों को बैंक से बाहर डांट-फटकार लगाकर भगाया गया था। उस दौरान उक्त लड़कों से उसकी कहासुनी भी हुई थी। हालांकि बात खत्म हो गई थी।

शनिवार की सुबह वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर के.जी.रोड स्थित बैंक ऑफ़ बड़ौदा में वह ड्यूटी पर जा रहा था। तभी उक्त लड़कों द्वारा रमना रोड स्थित अंबेडकर चौक के समीप उसे बाइक रोकने को कहा। उसके बाद उक्त लड़कों द्वारा पहले उसकी पिटाई की गई। इसके बाद उक्त लड़कों ने उसके पेट में चाकू मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी और जख्मी गार्ड शिव कुमार सिंह ने एक दिन पूर्व हुए उक्त लड़कों से मामूली विवाद को लेकर बाइक रुकवा कर मारपीट करने एवं चाकू मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। इधर इलाज कर रहा है सर्जन चिकित्सक डॉ. विकाश सिंह ने बताया चाकू से जख्मी गार्ड का ऑपरेशन सदर अस्पताल में किया गया। जख्मी गार्ड को पेट में तीन जगहों पर मारी गई थी। जिसके कारण पूरा उसका आंत क्षतिग्रस्त हो गया था। ऑपरेशन कर उसके क्षतिग्रस्त आंत को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज का बीपी व पल्स बिल्कुल स्टेबल है। हालांकि अभी उसे 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *