हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम हेतु जिलावार पर्यवेक्षक नियुक्त।

Advertisements

पटना,
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार ने हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम हेतु जिलावार पर्यवेक्षक की नियुक्ति की। इस बाबत उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से हर घर हर बस्ती और शहर में कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी जी का संदेश जनता तक पहुंचाने में मजबूती मिलेगी। 
                   उन्होंने कहा कि बिहार के कुशासन से जनता बेहद त्रस्त है और बिहार की जनता इस बार कांग्रेस की तरफ बड़ी ही आशा भरी नजरों से देख रही है। लिहाजा, जनता का भरोसा और विश्वास कांग्रेस पार्टी की तरफ बढ़े और कांग्रेस पार्टी का दस्तक भी हर घर , बस्ती और शहर तक पहुंचे। इसके मद्देनजर कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया है। पार्टी अध्यक्ष ने नवनियुक्त पर्यवेक्षकों के प्रति अपना विश्वास जताते हुए उन्हें उनके कार्यों के लिए शुभकामनाएं भी प्रेषित किया।
              इधर, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के मद्देनजर संगठनात्मक कार्यों को गति प्रदान करने हेतु एक प्रोटोकॉल कमिटी का भी गठन किया गया। जिसमें श्री शशि रंजन, अफसर अहमद, प्रदुम्न यादव , राजकुमार मेहता,मंजीत आनंद साहू, अभिषेक राज, आदित्य पासवान, ई,. कमल कुमार कमलेश, परवेज अहमद, कमलेश पांडेय, विकास वर्मा, डॉ. पंकज, विश्वजीत सिंह, शैलेन्द्र कुमार सिंह, राहुल पासवान, तथा शम्स तबरेज आदि लोग प्रमुख हैं।।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *