पैसे के लेनदेन में विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली

पेसे के लेनदेन में विवाद को लेकर हथियारबंद बदमाश ने युवक को मारी गोली

रिपोर्ट आकाश कुमार बिहार के आरा से

सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप गुरुवार की शाम घटी घटना

आरा। भोजपुरी जिले के सहार क्षेत्र के एकवारी गांव स्थित बुढ़िया माई मंदिर के समीप गुरुवार की शाम हथियारबंद बदमाश ने एक युवक गोली मार दी जख्मी युवक को गोली बाएं साइड सीने में मारी गई है। जिससे वह गंभीर रुप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार जख्मी युवक सहार थाना क्षेत्र के एकवारी गांव निवासी सुमेश्वर सिंह का 40 वर्षीय पुत्र आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह उर्फ बिटेश्वर सिंह है। घटना के बाद आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वही घटना की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार अपने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच और मामले की छानबीन में जुट गए हैं। इधर आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह उर्फ बिटेश्वर सिंह ने बताया कि उसने पट्टीदार के ही चांद कुमार उर्फ लिली सिंह को कुछ दिन पूर्व सत्तर हजार रूपए कर्ज रूप में दिया था। जिसको लेकर उनलोगो से कुछ दिनों से विवाद चला आ रहा है। गुरुवार की दोपहर उसके पिता के द्वारा उसके बड़े भाई पर फोन कर मारने की धमकी भी दी गई थी। गुरुवार की शाम जब वह बाजार से घर वापस लौट रहा था। तभी गांव के बुढ़िया माई मंदिर के समीप उसके आ गए और उसे गाली-गलौच करने लगे। जिसको लेकर उनके बीच कहासुनी भी हुई। उसी समय वह भी वहां आ गया और उसे गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल नया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। वही दूसरी ओर जख्मी युवक आलोक सिंह उर्फ पिंटू सिंह उर्फ बिटेश्वर सिंह ने अपने पट्टीदार के ही चांद कुमार उर्फ लिली सिंह सत्तर हजार रुपए कर्ज के रूप में दिए पैसे को मांगने के विवाद को लेकर खुद को गोली मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। उधर इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश ने बताया कि जख्मी युवक को गोली बाएं साइड सीने में लगी है जो पेट में आकर फस गई है। गोली लगने के कारण खून काफी बह गया है। अभी तत्काल ब्लड का इंतजाम किया जा रहा है और इंतजाम हो जाने के बाद उसका ऑपरेशन कर बुलेट निकाला जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *