अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

अखिलेश ने पूर्व विधान पार्षद के निधन पर जताया शोक

पटना 15 जनवरी,24
पूर्व विधान पार्षद रमेश प्रसाद सिंह के निधन पर बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0अखिलेश प्रसाद सिंह ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि चार बार के एम.एल.सी रहे रमेश प्रसाद सिंह का रविवार को देहान्त हो गया था।

प्रदेश अध्यक्ष ने अपने शोक संदेश में कहा है कि रमेश प्रसाद सिंह कांग्रेस के कर्मठ सिपाही थे और एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं समाजसेवी होने के साथ-साथ एक बेहतरीन अधिवक्ता भी थे। उनके देहान्त से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के अलावा विधि क्षेत्र में भी अपूरणीय क्षति हुई है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की एवं उनके परिवाजनों की दुःख की इस घड़ी में शक्ति देने की ईश्वर से कामना की।

शोक व्यक्त करने वालों में पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, प्रतिमा कुमारी दास, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 विनोद शर्मा, हसीब खान इत्यादि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *