CISF की पहली महिला DG बनीं IPS नीना सिंह…

CISF की पहली महिला DG बनीं IPS नीना सिंह…

बिहार : महिला IPS नीना सिंह CISF की DG बनाई गई है। 1969 में गठित CISF को 54 साल बाद पहली महिला DG मिली है।

IPS नीना सिंह राजस्थान कैडर की वर्ष 1989 बैच की अधिकारी हैं। साल 1995-96 में नीना सिंह राजस्थान के सिरोही की पहली महिला पुलिस कप्तान बनी थी।

इसके बाद साल 2013 से 2018 तक CBI में निदेशक रही। IPS नीना सिंह 2005 में पुलिस पदक से सम्मनित हो चुकी हैं। वहीं, नीना सिंह के CISF की पहली महिला महानिदेशक बनने पर उनके गांव के लोगों में खुशियां छाई हुई है।

वह मूल रूप से दरभंगा के गनौन गांव की रहनेवाली है। 20 साल पहले उनका पूरा परिवार पटना शिफ्ट हो गया था। नीना सिंह की पढ़ाई-लिखाई पटना और दिल्ली में हुई। उनके पिता का नाम गणेश लाल दास है।

नीना सिंह तीन बहन और तीन भाई हैं। IPS नीना सिंह की शादी राजस्थान कैडर के IAS रोहित कुमार सिंह के साथ हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *