गांधी जी के सपना स्वराज को धरातल पर लागू करने तथा भ्रष्टाचार को समूह समाप्त करने हेतु पदयात्रा को ऐतिहासिक सफल करने की जरूरत – किरण देव यादव

जन सुराज के बैनर तले प्रशांत किशोर द्वारा पदयात्रा को खगड़िया में ऐतिहासिक सफल करने हेतु किया गया सभा का आयोजन

गांधी जी के सपना स्वराज को धरातल पर लागू करने तथा भ्रष्टाचार को समूह समाप्त करने हेतु पदयात्रा को ऐतिहासिक सफल करने की जरूरत – किरण देव यादव

सच्चे लोग, सच्चे सोच, सामूहिक प्रयास से एक नए समाज का निर्माण संभव – जन सुराज

हरिपुर अलौली। जन सुराज के बैनर तले मनरेगा भवन हरिपुर में बैठक का आयोजन किया गया जिसका विधिवत मंच संचालन अंजनी कुमार सिंह ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए पंच सरपंच संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष खगड़िया जिला अध्यक्ष किरण देव यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने सच्चे लोग, सच्चे सोच, सामूहिक प्रयास के सिद्धांत को सरजमीन पर लागू कर समाज में सत्ता परिवर्तन कर व्यवस्था परिवर्तन संभव हो सकेगा।

श्री यादव ने कहा कि प्रशांत किशोर संयुक्त राष्ट्र संघ में कार्य करने के बाद देश के नामचीन दल का रणनीति बनाकर सत्ता पर काबिज कराने का महतीं भूमिका निभाये हैं।

प्रशांत किशोर के सकारात्मक सोच को सरजमीन पर लागू कर पंचायत, राज्य से लेकर देश स्तर तक अच्छे लोगों को नेतृत्व में लाकर एक वैकल्पिक दूसरी नए समाज का निर्माण संभव किया जा सकता है।

आज जन सुराज माध्यम से राजनीतिक जमीन के तलाश में युवाओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे लाने हेतु संगठन को धारदार बनाने का प्रयास जारी है। प्रशांत किशोर जी का पदयात्रा एक महीने बाद खगड़िया जिला में किया जाएगा, जिसकी तैयारी बुनियादी जमीनी स्तर पर किया जा रहा है।

जन सुराज का पंचायत प्रखंड जिला एवं राष्ट्रीय स्तर पर कमेटी बनाने की जरूरत है। देश राज्य जिला प्रखंड पंचायत समाज की दिशा दशा बदलने हेतु जन सुराज से जुड़ने की जरूरत है। ताकि गांधी जी का सपना स्वराज सच्चे अर्थों में धरातल पर लागू किया जा सके। तथा जनता के द्वारा, जनता के लिए, जनता का, सच्चे अर्थों में सरकार बनाई जा सके। देश राज्य एवं जिले में व्याप्त भ्रष्टाचार अन्याय अत्याचार शोषण दमन हत्या लूट खसोट सामाजिक बुराई कुरीति नफरत उन्माद के खिलाफ आपसी प्रेम भाईचारा शांति सद्भाव सामाजिक सौहार्द समृद्धि सम्मान न्याय अधिकार को लेकर संघर्ष तेज करने की जरूरत है।

लिए हम सब मिलकर एक नए समाज का निर्माण हेतु जनसुराज अभियान से जुड़े।बैठक में जैन स्वराज से जुड़े दीक्षा सिंह, फैजल जलील, अनुराग, गौरव, अंकित, राहुल चौधरी, शशांक त्रिवेदी, रागिनी सैनी, सहित दहमा खैरी खुटहा के पूर्व मुखिया जयकांत सिंह, हरिपुर के पूर्व मुखिया अंजनी सिंह, रौन पैक्स अध्यक्ष रविंद्र यादव, रोन सरपंच सरवन कुमार , हरिपुर सरपंच रंजीत केसरी , मघौना सरपंच कृष्ण कुमार, बांध चातर सरपंच शंकर राम, सनी कुमार, महेंद्र कुमार, सुजीत कुमार रोहित कुमार मुकेश राम दीपक रमन संजीव संतोष प्रशांत नवीन शंकर अशोक वकील मोहम्मद शहजाद लक्ष्मी शाह प्रभु सदा महेंद्र सदा प्रवीण चंदन पांडव नीरज संजीत सुनील ऋषि देव मनीष कौशल मीना देवी आदि ने भाग लिया।

सबों ने जन सुराज के प्रति जिज्ञासा व्यक्त किया तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ पदयात्रा में अधिक अधिक संख्या में भाग लेने का निर्णय लिया गया। पदयात्रा का रोड मैप, रूट चार्ट बनने पर तथा विभिन्न पंचायत में पदयात्रा निकालने, प्रशांत किशोर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने, पदयात्रा की सफलता हेतु समन्वयक का चयन करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में विषय प्रवेश दीक्षा सिंह ने की। तथा फैजल जलील ने प्रशांत किशोर के विचारों को विस्तार से रखा तथा जन सुराज के लक्ष्य उद्देश्य सिद्धांत पर चर्चा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *