स्वयं विधिक मंडल पूर्णिया और शाम की पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधि जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम

स्वयं विधिक मंडल पूर्णिया और शाम की पाठशाला के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधि जागरूकता शिविर और स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम कस्बा थाना अंतर्गत मोहनी पंचायत के अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति टोला में किया गया।

जिसका विधिवत उद्घाटन अधिवक्ता शशि रंजन कुमार, आस्था ,मेघा , ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राहुल बोसाक, गोल्डमेडलिस्ट डॉक्टर ब्यूटी रूबी एवम वार्ड सदस्य मनोज यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम दो सत्र में चलाया गया, प्रथम सत्र में डॉ ब्यूटी रूबी के द्वारा टोले के 50 असहाय महिलाएं और पुरुषों को कंबल वितरण किया गया, कंबल वितरण उपरांत महिलाओं और पुरुषों को स्वास्थ्य से संबंधित बातो की जानकारी देते हुए कही की ठंड के समय सभी लोगो को अपने बुजुर्गो और बच्चो को अच्छे से देख भाल करने की बात कहते हुए कई एक्यूप्रेशर चिकित्सा के प्वाइंट को बताते हुए इलाज करने की जानकारी दी जिससे की लोग घर में ही अपना इलाज कर सके।

दूसरे सत्र में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर की शुरुआत स्वयं विधिक मंडल के सदस्य अधिवक्ता शशि रंजन कुमार ने भारत के संविधान की प्रस्तावना को पढ़ कर किया और भारत के लोगो को न्याय के लिए गठित न्यायालय की जानकारी देते हुए उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालय, जिला और अधीनस्थ न्यायालय, ट्रिब्यूनल, फास्ट ट्रेक कोर्ट और लोक अदालत की कार्य प्रक्रिया की जानकारी बताया गया , भारत का शीर्ष न्यायालय सर्वोच्च न्यायालय है ,जो कि देश की राजधानी दिल्ली में स्थित है।

बिहार का उच्च न्यायलय पटना हाई कोर्ट है, और पूर्णिया का जिला न्यायलय सिविल कोर्ट पूर्णिया है। आईपीसी के तहत लगने वाले धाराओं की जानकारी दी गई, जिसमे महिलाओं के साथ होने वाले घरेलू हिंसा के दौरान महिलाओं के अधिकार की जानकारी दी गई।

अधिवक्ता मेघा ने महिलाओं को पॉक्सो कानून की जानकारी देते हुए बच्चियों को गुड टच बेड टच की जानकारी दी और ऐसा कोई गलत हरकत करता हो तो तुरंत अपनी मां को बताए, ज्यादा होने पर संबंधित थाना में या महिला थाना में या कोर्ट में याचिका दें, अधिवक्ता सागर ने शराबबंदी कानून की जानकारी देते हुए ,लोगो को नशा से दूर रहने की बात कही , वार्ड सदस्य मनोज यादव ने कहा की यह एक अच्छी पहल है की पहली बार स्वास्थ्य शिक्षा और कानून की जानकारी लोगो के बीच मील रही है।

ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक राहुल ने सभी को प्रधानमंत्री आवास के लाभ और घर बनने के लिए लाभुको को प्रेरित किया, कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ता शशि रंजन ने जल्द ही महिलाओं के पढ़ाई के लिए शाम की पाठशाला केंद्र खोलने की बात कही और कहा की स्वयं विधिक मंडल में निशुल्क कानूनी सहायता दिया जाता है।

यह हर शुक्रवार, शनिवार और रविवार को स्वयं विधिक मंडल के सदस्यो से मिलकर कानूनी निशुल्क सहायता ले सकते है। कार्यक्रम में आवास सहायक, वार्ड सदस्य एवम समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *