तुझमें बेटा पैदा करने का दम नहीं’, ”दूसरी” की फिराक में बेदम दूल्हा…
गिरीडीह–एन वक़्त पर शादी के मंडप में पहली पत्नी के आ जाने से दूल्हा बना मुकेश फरार हो गया। बारात निकलने की पूरी तैयारी हो गई थी। दुल्हन पक्ष दूल्हे के साथ बारातियों के इंतेजार में थे, तभी एक विवाहिता पुलिस के साथ वहां एंट्री कर गई। राज खुलने पर शादी की सारी तैयारी धरी की धरी रह गई। दुल्हन पक्ष के लोग भी शादी करने से इंकार कर गये। मुकेश गिरिडीह में ही एक लौह फैक्ट्री में काम करता है। पुलिस के साथ पहुंची विवाहिता ने पुलिस और वहां मौजूद लोगों को बताया कि साल 2007 में उसकी शादी मुकेश से हुई थी। वह दो बेटियों का बाप है। साल 2015 में मुकेश गिरिडीह चला आया। मुकेश उसे ताना दिया करता था कि तुझमें बेटा पैदा करने का दम नहीं, इस बात पर दोनों में मनमुटाव हो गया था। बीते 1 साल से उसने राशन खर्चा देना भी बंद कर दिया था। शादीशुदा मुकेश का गिरिडीह में एक लड़की से नाजायज संबंध हो गया था। वह अपनी शादी की बात को छुपा कर दूसरी शादी करने की फिराक में था। मुकेश वैशाली के एक गांव का रहनेवाला है। यह वाक्या गिरिडीह के पचम्बा के एक धर्मशाला से सामने आया है।