भ्रष्टाचारियों को लोक -लज्जा नहीं होना चिंताजनक औऱ दुर्भाग्यपूर्ण,भ्रष्टाचारियों के अंत के लिए बने सख्त कानून, इन लूटेरों पर लगेगा लगाम,भ्रष्टाचारियों की राजनीति औऱ नेतागिरी पर रोक लगाने के लिए सामाजिक बहिष्कार हो,समाजसेवा का पवित्र पेशा धारण कर बने गरीबों के दुश्मन,प्रधानमंत्री द्वारा लालकिला से देश से भ्रष्टाचार मिटाने का आह्वान पर भ्रष्टाचारियों में हड़कंप

भ्रष्टाचारियों को लोक -लज्जा नहीं होना चिंताजनक औऱ दुर्भाग्यपूर्ण,भ्रष्टाचारियों के अंत के लिए बने सख्त कानून, इन लूटेरों पर लगेगा लगाम,भ्रष्टाचारियों की राजनीति औऱ नेतागिरी पर रोक लगाने के लिए सामाजिक बहिष्कार हो,समाजसेवा का पवित्र पेशा धारण कर बने गरीबों के दुश्मन,प्रधानमंत्री द्वारा लालकिला से देश से भ्रष्टाचार मिटाने का आह्वान पर भ्रष्टाचारियों में हड़कंप।

पटना,16 दिसम्बर 2023भाजपा विधानमंडल दल के नेता श्री विजय कुमार सिन्हा ने झारखंड से कांग्रेस के राज्य सभा सदस्य श्री धीरज साहू के ठिकानों से 353 करोड़ रुपये वरामद होने पर सभी हिसाव देने के उनके वयान पर विस्मय प्रकट करते हुए कहा है कि भ्रष्टाचारियों को लोक लाज नहीं होना समाज के लिये दुखद, दुर्भाग्यपूर्ण औऱ चिंताजनक है।श्री सिन्हा ने कहा कि देश कांग्रेस सांसद से सार्बजनिक माफी की अपेक्षा कर रहा था।पर वे सीना तानकर खुद को निर्दोष वता रहे हैं।देश में भ्रष्टाचारियों को दबोचने औऱ लगाम लगाने के लिए सख्त कानून की जरूरत है।कानून में लचीलापन रहने के कारण इन्हें न्यायालय से राहत मिल जाती है।केंद्र सरकार द्वारा पुराने औऱ आउटडेटेड दण्ड कानूनों में वदलाव प्रक्रियाधीन है।राज्य सरकार को भी इस दिशा में सार्थक पहल करनी चाहिए।श्री सिन्हा ने कहा कि आज न्यायालय द्वारा दोष सिद्ध भ्रष्टाचारी राष्ट्रीय अध्यक्ष बने हुए हैं।चुनाव लड़ाने के लिए ये दल का टिकट बांटते हैं।ऐसे अनेक भ्रष्टाचारियों की जमात की इंडी गठबंधन में भरमार है।कानून में खामियां औऱ न्यायिक फैसलों में देरी होने से इनका मनोबल बढ़ा रहता है।राज्य औऱ देश को लूटना ये अपना अधिकार समझते हैं।इनकी नेतागिरी बंद कराकर इनका सामाजिक बहिष्कार हो।श्री सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा लाल किला से देश से भ्रष्टाचार मिटाने के आह्वान से भ्रष्टाचारियों में हड़कंप है।केंद्र सरकार की प्रभाबी कार्रवाई के कारण भ्रष्टाचारियों की असलियत देश के सामने है।बिहार सरकार को भी राज्य में व्याप्त भ्रष्टाचार औऱ भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *