आज जो भारत की तस्वीर है उसकी लकीर पंडित नेहरू ने खींची: डा0 अखिलेश

Advertisements

आज जो भारत की तस्वीर है उसकी लकीर पंडित नेहरू ने खींची: डा0 अखिलेश

पटना, 27 मई, 2024
पंडित नेहरू एक बहुअयामी व्यक्तित्व वाले दूरदर्शी राजनेता थे। वे ऐसे देशभक्त थे जो जीवन भर लड़ाई करके देश को दासता से मुक्ति दिलायी और फिर आजादी के बाद भारत के नवनिर्माण की नीव भी डाली। आज जो भारत की तस्वीर है उसकी लकीर पंडित नेहरू ने खींची थी। ये बातें बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के 60वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कही।

डा0 सिंह ने कहा कि जब भारत एक स्वतंत्र देश के रूप में 1947 में आया, उस समय देश में एक सूई का भी निर्माण नहीं होता था, लेकिन नेहरू जी ने देश के नवनिर्माण की जिम्मेवारी उठाया एवं देश के कोने-कोने में बड़े-बड़े कल कारखाने, विद्युत उत्पादन, पावर स्टेशन, सड़क, स्कूल, कालेज, विश्वविद्यालय, तकनीकी संस्थाओं के निर्माण पर ध्यान केन्द्रित किया।
इस अवसर पर प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में पुण्यतिथि का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर बिहार कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी मोहन प्रकाश खास तौर पर मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं ने पंडित नेहरू की प्रतिमा पर फुल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन नेताओं में शामिल हैं कृपानाथ पाठक, संजीव सिंह, राजेश राठौड़, लाल बाबू लाल, नरेन्द्र कुमार, ब्रजेश पाण्डेय, ब्रजेश प्रसाद मुनन, अम्बुज किशोर झा, गुरूदयाल सिंह, सुदय शर्मा, विश्वनाथ बैठा, अब्दुल मालिक, हेमन्त झा प्रमुख हैं।

One thought on “आज जो भारत की तस्वीर है उसकी लकीर पंडित नेहरू ने खींची: डा0 अखिलेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *