मुख्यालय कर्मचारी के निधन से अखिलेश दुखी

मुख्यालय कर्मचारी के निधन से अखिलेश दुखी

पटना 25 जनवरी,24
बिहार कांग्रेस कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में कार्यरत नवल किशोर प्रसाद सिन्हा का गुरूवार को असामायिक निधन हो गया। 60 वर्षीय सिन्हा कैसर रोग से पीड़ित थे और दिल्ली के मैक्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

उनके निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि नवल जी एक ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ता थे। पार्टी के लिए कुछ भी करने को हमेशा तैयार रहते थे और अक्सर वो काम भी करते थे जो कर्मचारी के तौर पर उनका काम नहीं था। यही कारण है कि कांग्रेस अपने कर्मचारी को कार्यकर्ता समझती रही है। उनके असमय निधन से मैं दुःखी हूँ, ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें और परिवार को दुख सहने की ताकत। उनके निधन की खबर सुनकर मुख्यालय का वातावरण गमगीन हो गया। उनके साथी कर्मचारी, पदाधिकारी और उपस्थित कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। नवल का दाह-संस्कार कल दीघा घाट पर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *