रामभक्तों ने निकाली अक्षत कलश शोभा यात्रा :24 घंटे की अखंड संकीर्तन का किया आयोजन

रामभक्तों ने निकाली अक्षत कलश शोभा यात्रा :24 घंटे की अखंड संकीर्तन का किया आयोजन

बांका से रिपोर्ट संजीव कुमार सुमन

भगवान श्रीराम जन्म भुमी अयोध्या में मंदिर स्थापना एवं रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पुरे देशवासियो में हर्ष का माहौल है। तो वहीं अमरपुर शहर भगवा रंग से पट गया है। रामभक्तो ने अमरपुर के बड़ी दुर्गा मंदिर में राम नाम की जाप को लेकर 24 घंटे का अखंड संकीर्तन का धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया। इस अवसर पर रामभक्तो ने भाजपा की जिला उपाध्यक्ष सह समाजसेवी नीलम सिंह के नेतृत्व में बड़ी दुर्गा मंदिर से अक्षत कलश शोभा यात्रा निकाली।

कलश शोभा यात्रा बड़ी दुर्गा मंदिर से निकलकर पुरानी चौंक, हटिया परिसर होते हुए महमदपुर गांव के मां काली मंदिर परिसर पहुंची। जहां से पुन: वापस पुरानी चौंक, गोला चौंक प्रखंड मुख्यालय, बस स्टैण्ड होते हुए पुन: बड़ी दुर्गा मंदिर परिसर पहुंची। इस दौरान शोभा यात्रा में शामिल रामभक्तो ने जय श्री राम के नारो से शहर को गुंजायमान कर दिया। मौके पर आयोजन समिती के अरविंद साह ने बताया की 24 घंटे की अखंड संकीर्तन के बाद विशाल भंडारा का आयोजन किया जायेगा।

अखंड संकीर्तन में यजमान के रूप में कैलाश साह अपने पत्नी के साथ मौजूद थे। जबकि शोभा यात्रा में गौतम मोदी अपने सिर पर अक्षत कलश रख कर रामभक्तो के साथ चल रहे थे। इस अवसर पर शिवशंकर उर्फ भोलू पोद्दार, दीपक कुमार, गुणाधर साह, प्रदीप गांय, मोना गांय, रश्मि कुमारी चन्द्रभानु महतो समेत सैकड़ों की संख्या में रामभक्त मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *