सहाय ने लिखी जमींदारी उन्मूलन की पटकथा-डा0 अखिलेश

सहाय ने लिखी जमींदारी उन्मूलन की पटकथा-डा0 अखिलेश

पटना 31 दिसम्बर,2023

इतिहास उसी को याद रखता है जो सत्तासीन होने पर समाज के दबे, कुचले और शोषित वर्गो के हित में एतिहासिक और क्रांतिकारी बदलाव लाये।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री श्री के0 बी0 सहाय जी उन्हीं विभूतियों में शामिल है। उनके राजनीतिक व्यक्तित्व पर बोलना सूर्य को दिया दिखाना है। सहाय जी संविधान सभा के सदस्य थे और लोकनायक जयप्रकाश नारायण को भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान जेल से भगाने में उनकी अहम भूमिका थी।

वे बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह के ससंदीय सचिव भी रहे । वे अंग्रेजी भाषा के विद्वान थे लेकिन उनका असल योगदान था जमींदारी उन्मूलन कानून पास कराना। इसके लिए इतिहास उन्हें हमेशा याद रखेगा।

ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने कांग्रेस के दिग्गज व पूर्व मुख्यमंत्री के0 बी0 सहाय के 125 वीं जयंती समारोह के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कही। इस अवसर पर पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा0 मदन मोहन झा के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पार्टी नेता व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सहाय की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

जो नेता इस कार्यक्रम में भागीदारी दी उनमें प्रमुख हैं ब्रजेश प्रसाद मुनन, लाल बाबु लाल ,प्रमोद कुमार सिंह, डॉ विनोद शर्मा, कमलदेव नारायण शुक्ला,शशिकांत तिवारी, संतोष कुमार श्रीवास्तव , निधि पाण्डेय,मृणाल अनामय,रमाशंकर पाण्डेय,विमलेश तिवारी,प्रियंका सिंह, सुदय शर्मा ,उमेन्द्र प्रसाद सिंह ,मासुम रेजा आदि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *