हथियारबंद बदमाश ने अधेड़ को मारी गोली

भोजपुर में हथियारबंद बदमाश ने अधेड़ को मारी गोली

संवाददाता आकाश कुमार बिहार के आरा से

भोजपुर जिले के सहार थाना क्षेत्र के करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर मंगलवार की दोपहर हथियारबंद बदमाश ने एक अधेड़ व्यक्ति को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ को दो गोली मारी गई है। जिसमें एक गोली दाहिने हाथ में बांह पर लगी है जो आरपार हो गई है।

जबकि दूसरी गोली पेट के बीचो-बीच लगी है। गोली लगते ही वह खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़े।इसके बाद परिजन एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी अधेड़ सहार थाना क्षेत्र के अबगिल्ला गांव निवासी स्व.मंगर सिंह के 45 वर्षीय पुत्र मोहन सिंह हैं एवं वह पेशे से किसान है। घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सहार थानाध्यक्ष शिवेंद्र कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए हैं।

इधर मोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर वह करवासीन गांव स्थित बालू घाट पर बैठे हुए थे। जहां और भी लोग उनके साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान उक्त व्यक्ति वहां आया और उन्हें काफी करीब से दो गोली मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर जख्मी मोहन सिंह ने उक्त व्यक्ति पर खुद को दो गोली मारने एवं दो राउंड फायरिंग करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने उक्त व्यक्ति से किसी भी विवाद एवं दुश्मनी की बातों से साफ इनकार किया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। वही इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि गोली से जख्मी हालत में अधिक व्यक्ति यहां आए थे।

उन्हें दो गोली लगी थी। एक गोली उनके दाहिने हाथ में बांह पर लगी थी जो आरपार हो गई थी और दूसरी गोली उनके पेट के बीचो-बीच लगी थी। जो आंत में जाकर फंस गई थी। गोली लगने के कारण उनका खून काफी बह गया था। ऑपरेशन कर बुलेट निकाल दिया गया है और डैमेज आंत को रिपेयर कर दिया गया है। अभी मरीज की बीपी व पल्स बिल्कुल स्टेबल है।

हालांकि उन्हें अभी 72 घंटे तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा। वही इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सहार थाना अंतर्गत सूचना प्राप्त हुई है कि करवासीन बालू घाट पर एक व्यक्ति को गोली लगी है। पुलिस की आरंभिक जांच में पता चला है कि मोहन यादव नामक एक व्यक्ति को पेट में गोली लगी है। आगे पूछताछ में ज्ञात हुआ कि घाट पर ही पूजा-पाठ हो रहा था और उसी में दो भाई है।

जिनका रास्ता घाट पर जाता है। दोनो आपस में कुछ बहस कर रहे थे और उसी के क्रम में छीना-झपटी में गोली चल जाने से मोहन यादव को पेट में गोली लग गई । घायल व्यक्ति का आरा के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस प्रकरण में सभी व्यक्तियों का नाम ज्ञात हो गया है। घाट पर सभी लोगों का सत्यापन करते हुए जिस व्यक्ति के हाथ से गोली चली है। उसकी गिरफ्तारी हेतु प्राथमीकी दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *