रंगदारी देने से मना करने पर हथियारबंद बदमाशों ने महिला को मारी गोली

भोजपुर में रंगदारी देने से मना करने पर हथियारबंद बदमाशों ने महिला को मारी गोली

संवाददाता आकाश कुमार बिहार के आरा से आरा।

भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चीक टोली मोहल्ला में शुक्रवार की शाम रंगदारी देने से मना करने पर एक महिला को हथियारबंद बदमाशों ने उसके घर के दरवाजे पर ही गोली मार दी।

जख्मी महिला को दो गोली मारी गई है। जिसमें गोली उसके दाहिने साइड ब्रेस्ट एवं दूसरी गोली दाहिने हाथ में कलाई व केहुनी के बीच लगी है। गोली लगते ही महिला खून से लतपथ होकर जख्मी हालत में जमीन पर गिर पड़ी। इसके बाद परिजन द्वारा उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार जख्मी महिला मूल रूप से तीयर थाना क्षेत्र के अंधारी बाग गांव निवासी उमेश सिंह की 50 वर्षीया पत्नी रंजू देवी है। वह वर्तमान में बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चीक टोली मोहल्ले वार्ड नंबर 5 में करीब 25 वर्षों से अपने मकान रहती है।

घटना को लेकर आसपास के इलाके में सनसनी मच गई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। इधर रंजू देवी ने बताया कि उनके पति उमेश सिंह बिहिया चीक टोली मोहल्ले वार्ड नंबर 5 में जन वितरण प्रणाली का दुकान चलाते है।

तीन माह पूर्व दोनों उक्त लड़कों द्वारा उनसे रंगदारी के रूप में कुछ पैसे की मांग की गई थी। लेकिन उन्होंने देने से मना कर दिया था। जिसको लेकर उनसे विवाद चला आ रहा है। शुक्रवार की शाम जब अपने घर के बाहर दरवाजे पर खड़ी थी। तभी उक्त दोनों बदमाश बाइक से आए और रंगदारी मांगने लगा तो उन्होंने उसे देने मना कर दिया।

इसके बाद उन्होंने उन दोनों को गाली दी। जिसके बाद उक्त बदमाशों ने पहले एक राउंड हवाई फायरिंग की। इसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ दो गोली उन्हें मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए आरा शहर के बाबू बाजार स्थित निजी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।

वहीं दूसरी ओर जख्मी महिला रंजू देवी ने उक्त दोनों लड़कों पर तीन माह पूर्व रंगदारी मांगने एवं नहीं देने पर उन्हें गोली मारने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है। उधर इलाज कर रहे सर्जन चिकित्सक डॉ.विकाश सिंह ने बताया कि बिहिया निवासी एक महिला गोली से जख्मी हालत में आई है।

उन्हें दो गोली लगी है। एक गोली दाहिने साइड सीन एवं एक गोली दाहिने हाथ में लगी है। हाथ में गोली लगने से हाथ फैक्चर कर गया है और चेस्ट में गोली लगने से खून भी काफी बह गया है। ब्लड को सिक्योर कर दिया गया है और चेस्ट में चेस्ट ट्यूब लगा दिया गया है। अभी मरीज की स्थिति बिल्कुल स्टेबल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *