देश में नागपूरिया संविधान स्थापित करने के फिराक में मोदी: डा0 अखिलेश सिंह

देश में नागपूरिया संविधान स्थापित करने के फिराक में मोदी: डा0 अखिलेश सिंह

विकासशील स्वराज पार्टी ने किया कांग्रेस के राज्यव्यापी समर्थन का एलान

पटना, 5 मई, 2024
रविवार का दिन कांग्रेस पार्टी के लिए शुभ संकेत लेकर आया जब विकासशील स्वराज पार्टी की राष्ट्रीय एवं राज्य इकाई ने मुक्त स्वर से कांग्रेस के समर्थन का एलान किया। इसके लिए प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक विशेष प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। खचाखच भरे प्रेसवार्ता में विकासशील स्वराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश निषाद ने एलान किया कि उनकी पार्टी के कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से यह फैसला लिया गया कि कांग्रेस ही एक ऐसी पार्टी है जिसने मल्लाह समुदाय को उचित सम्मान प्रदान किया एवं टिकट बंटवारे में उसे प्रतिनिधित्व दिया। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन अति पिछड़ों के साथ अत्याचार करता रहा है जिससे निजात पाने का एक ही तरीका सूझा कि कांग्रेस का हाथ मजबूत किया जाय। इसी उद्देश्य से विकासशील स्वराज पार्टी अपना समर्थन कांग्रेस को बिना शर्त प्रदान करती है।

बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने बिहार की राजनीति में बेलदार, नोनिया एवं निषाद जाति के अति पिछड़ों के योगदान को सराहा एवं कांग्रेस के समर्थन के लिए धन्यवाद किया। डा0 सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा देश में अति पिछड़ों के अधिकार को कुचलना चाहती है तथा नागपुरिया संविधान स्थापित करने के फिराक में है। उन्होंने विकासशील स्वराज पार्टी से अपील की कि वह पूरे इंडिया गठबंधन को अपना पूरा समर्थन दें ताकि भाजपा प्रदेश में एक सीट के लिए भी तरस जाए।

आज के प्रेसवार्ता में विकासशील स्वराज पार्टी के जो नेता मुख्य रूप से उपस्थित रहे उनमें शामिल हैं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक डा0 उमाशंकर सहनी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामप्रवेश सहनी, प्रदेश अध्यक्ष डा0 मनोज रविदास, प्रदेश प्रधान महासचिव डा0 सुरेन्द्र सहनी, प्रदेश महासचिव जर्नादन सिंह कुशवाहा, प्रदेश महासचिव श्रीमती गीता सहनी एवं प्रदेश सचिव लाल बाबू पंडित।

प्रेस कॉन्फ्रेंस मे डा0 अम्बुज किशोर झा, राजेश राठौड़, ब्रजेश प्रसाद मुनन, राजकिशोर सिंह, शिशिर कौन्डिल्य, सुदय शर्मा, शशि रंजन, निधि पाण्डेय, रवि गोल्डेन, ममता निषाद ,विमलेश तिवारी आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *