कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना बिहार के लिए गौरव की बात-डा0 अखिलेश

कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया जाना बिहार के लिए गौरव की बात-डा0 अखिलेश

पटना 24 जनवरी,24
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह बिहार के लिए गौरव की बात है। श्री कर्पूरी ठाकुर गरीबों एवं वंचितों के लिए जीवन पर्यन्त संघर्ष करते रहे। समाजवाद में उनका अटूट विश्वास था और धर्मनिरपेक्षता उनकी राजनीतिक सोंच में बसी थी। वे साम्प्रदायिकता के खिलाफ हमेशा लड़ते रहे। कर्पूरी जी सामाजिक न्याय के पुरोधा थे। गरीबों के इस मसीहा को भारत रत्न दिये जाने से हमें खुशी है, खासकर ऐसे माहौल में जब देश अन्याय और साम्प्रदायिक उन्माद से त्रस्त है।

कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की उनमें शामिल हैं पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता डा0 शकील अहमद खान, कांग्रेस विधान परिषद दल के नेता डा0 मदन मोहन झा, पूर्व मंत्री कृपानाथ पाठक, वीणा शाही, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, डा0 समीर कुमार सिंह, राजेश कुमार, कपिलदेव प्रसाद यादव, ब्रजेश पाण्डेय आदि।

चमरू मंडल की ऐतिहासिक धरती चमरू मंडल क्रीड़ा मैदान मालपुर से निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा 24 जनवरी से 20 जनवरी तक होगा भागवत कथा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *