आधुनिक बिहार के प्रणेता थे श्रीबाबू -डा0 अखिलेश

आधुनिक बिहार के प्रणेता थे श्रीबाबू -डा0 अखिलेश

पटना 31 जनवरी, 2024

विकास का जो माडल बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा0 श्रीकृष्ण सिंह ने बिहार में लागू की थी उसका अनुसरण भी कल्पना से बाहर है। जिस तरह उन्होंने बिहार जैसे पिछड़े राज्य में उद्योगों का जाल बिछाया उसका कोई मिशाल नहीं है। बोकारो स्टील प्लांट, पतरातू राँची में हैवी इंजिनियरिंग कारपोशन, बरौनी तेल एवं बिजली कारखाना के अलावा मोकामा के राजेन्द्र सेतु एवं पूसा कृषि विश्वविद्यालय के अलावा अनगिनत विकास के कार्य किये। ये बातें बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डा0 अखिलेश प्रसाद सिंह ने श्रीबाबू की 63 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर भेजे अपने संदेश में कहीं। 

उन्होंने कहा कि बिहार केसरी के रूप में विख्यात श्रीबाबू समाजिक स्तर पर भी कई ऐतिहासिक कार्य किये, जिसमें जमींदारी प्रथा उन्मूलन के अलावा देवघर में दलित समुदाय के लोगों का मंदिर में प्रवेश कराये। सच तो यह है कि आधुनिक बिहार के निर्माण में श्रीबाबू के योगदान का सही आकलन भी मुश्किल है। दरअसल में वे आधुनिक बिहार के प्रणेता थे।

उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर पार्टी मुख्यालय, सदाकत आश्रम में बिहार कांग्रेस के नेताओं ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
बुधवार को ही बिहार कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष स्व0 विद्याकर कवि की 38 वीं जयंती भी सदाकत आश्रम में मनायी गयी। डा0 श्रीकृष्ण सिंह एवं स्व0 विद्याकर कवि के तैल चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक डा0 हरखू झा, लाल बाबू लाल, ब्रजेश प्रसाद मुनन, डा0 विनोद शर्मा,वैद्यनाथ शर्मा, सुमन कुमार मल्लिक, निरंजन कुमार, मृणाल अनामय, रमा शंकर पाण्डेय, जितेन्द्र पासवान,विकास कुमार, धर्मवीर कुमार, संतोष उपाध्याय उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *